Noida Lok Manch ke Saathi
News Detail
Feb 23, 2021

नोएडा लोकमंच की पहल, बेहतर शिक्षा सरोकार मिशन


Category: Upcoming Events
Posted by: admin_lokmanch

नोएडा लोकमंच ने सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा के लिए बेहतर शिक्षा सरोकार मिशन शुरू करने का फैसला किया है। यह मिशन पूरे वर्ष सरकारी शिक्षा के नए आयाम के लिए काम करेगा।


इसी कड़ी में बिसरख ब्लॉक के 50 प्राइमरी व 50 जूनियर हाई स्कूलों के कक्षा 3 से लेकर कक्षा 8 तक के खेल और पढ़ाई में लगभग 900 प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। शुक्रवार को इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए नोएडा लोकमंच की पब्लिक लाइब्रेरी में बैठक हुई। इसमे नोएडा के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे शिक्षक, पूर्व शिक्षक, खेल से जुड़े कोच व ग्राम प्रधानों आदि लगभग तीन दर्जन लोगों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इसमे नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राइमरी स्कूल की कक्षा 3, 4 व 5 से हर क्लास के 4 छात्र दो खेल और दो पढ़ने में मेधावी बच्चो को और जूनियर हाई स्कूल की कक्षा 6, 7 व 8 के दो छात्र एक खेल से और एक पढ़ाई में मेधावी को सम्मानित किया जाएगा। इस तरह प्राइमरी के 12 और जूनियर हाई स्कूल के 6 बच्चे सम्मानित होंगे। इनकी पहचान क्षेत्रवासी स्कूल शिक्षकों के जरिये करेंगे। इसका उद्देश्य प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाना है।

 

                       WhatsApp Image 2021-01-08 at 4.02.44 PM  WhatsApp Image 2021-01-08 at 4.02.58 PM  WhatsApp Image 2021-01-08 at 4.02.59 PM